बेटी रिया कपूर को पिता Anil Kapoor ने बर्थडे पर की विश, कहा- नंबर वन क्रिएटिव प्रोड्यूसर
Wednesday, Mar 05, 2025-07:03 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : एक्टर अनिल कपूर ने अपनी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर को उनके 38वें जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। रिया की बहन सोनम कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने रिया को अपनी 'बेस्टी' कहा।
अनिल कपूर ने रिया को इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें एक क्रिएटिव फीमेल प्रोड्यूसर के तौर पर सराहा। अनिल कपूर ने रिया के बारे में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो रिया कपूर! मैं गर्व से कह सकता हूं कि आप आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। आपने अपनी मेहनत से इसे साबित किया है। हम सबके पास देश की सबसे टॉप स्टाइलिस्ट हैं। आप संयमित, निडर, क्रिएटिव और कभी-कभी आलसी भी हैं।'
अनिल कपूर ने आगे कहा, 'आपने टाइमलेस कहानियां बयां की हैं और स्टाइल को एक नया रूप दिया है। आप हमारे घर की रोशनी हैं, हमारी बातचीत को और भी मजेदार बनाती हैं और हमारे दिलों में ढेर सारी खुशियां भर देती हैं। शाइन करती रहो, लेडी बॉस। आई लव यू।'
रिया की बहन सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर रिया के लिए एक दिल छूने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, 'मेरी बहन और मेरी सबसे खास दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं! कड़ी मेहनत करो और और भी ज्यादा मजे करो। तुम और बेहतर काम करो। लव यू।'
इसके अलावा, अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें रिया केक काटती नजर आईं।
रिया कपूर ने साल 2010 में फिल्म 'आयशा' से बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी बहन सोनम कपूर और अभय देओल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद, रिया ने अपनी बहन सोनम के साथ मिलकर साल 2017 में फैशन ब्रांड 'रेसन' लॉन्च किया। इसके अलावा, रिया ने साल 2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का सह-निर्माण भी किया था, जिसमें सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
रिया कपूर के जन्मदिन पर परिवार और उनके करीबी दोस्त उनके शानदार करियर और कामकाजी जीवन के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं, और उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी भेजी हैं।