सामने आई करीना कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, घर में ''लड़कों'' संग यूं मनाया जन्मदिन

Monday, Sep 22, 2025-12:40 PM (IST)

मुंबई.  एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिलीं। वहीं, अब करीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

करीना कपूर ने यह तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह  करीना एक बड़े से गुब्बारे को किस करती दिख रही हैं, जिस पर लिखा है- हैप्पी बर्थडे अम्मा। इस दौरान बर्थडे गर्ल करीना डेनिम शर्ट में गॉर्जियस दिखीं। बालों का हाई बन बनाते हुए कानों में उन्होंने हूप्स ईयररिंग्स पहने हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- सारा प्यार फील किया, जिन्होंने मुझे विश किया उन्हें थैंक्यू। आई लव यू। आज मैं अपने लड़कों के साथ बिजी हूं।

 


इस फोटो से क्लीयर हो गया कि करीना ने अपना 45वां बर्थडे फैमिली में पति और बेटों के साथ सेलिब्रेट किया।

 

 

वर्कफ्रंट पर करीना कपूर

 साल 2000 में अभिषेक बच्चन के अपोजिट फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली करीना कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वो जब वी मेट, चमेली, 3 ईडियट्स, गुड न्यूज, वीरे दी वेडिंग, क्रू जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म सिंघम रिटर्न्स में देखा गया था। अब वो जल्द ही पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मेघना गुलजार की फिल्म Daayra में नजर आने वाली हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News