गोविंदा को अस्पताल से मिली छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद मीडिया को खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट

Wednesday, Nov 12, 2025-02:27 PM (IST)

मुंबई. एक्टर गोविंदा को 12 नवंबर की देर रात मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। वहीं, अब हाल ही में उन्हें लेकर राहत की खबर सामने आई है। गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और इसके बाद वह खुद मीडिया के सामने आए और अपना हेल्थ अपडेट दिया। 


हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा खुद मीडिया के सामने आए और अपना हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने कहा, 'ज्यादा हार्ड वर्क हो गया। वर्कआउट ज्यादा कर लिया था, इसलिए ऐसा हुआ। जो लोग प्राणायाम करते हैं, योग करते हैं, वो ज्यादा बेहतर हैं। डॉक्टरों ने दवाइयां दी हैं, वो लेनी हैं।'


एक्टर ने आगे कहा, 'मैं अपनी पर्सनैलिटी ट्रांसफॉर्म करने पर ध्यान दे रहा हूं। उसी में लगा हूं। जो यंगस्टर्स हैं, उनके लिए मैसेज है- योग, प्राणायाम पर ज्यादा ध्यान दीजिए।'


धर्मेंद्र के बारे में कही ये बात 
वहीं, धर्मेंद्र के बारे में पूछे जाने पर गोविंदा ने कहा, ' वो महान एक्टर हैं। मैं उनको प्रणाम करता हूं। ऊपरवाले ने एक ऐसी पर्सनैलिटी, एक ऐसी शख्सियत की है देश में, हम सब पंजाबी हैं। पूरी दुनिया में जहां-जहां हैं, खुशी होती है। वो जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।'

क्या हुआ था गोविंदा को?
बता दें, 12 नवंबर की रात गोविंदा अचानक घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें चक्कर आ रहे थे। फिर रात को ही एक रात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
करीबी सूत्रों के मुताबिक, एक्टर कुछ देर तक असहज महसूस करते रहे और फिर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद परिवार ने तुरंत मेडिकल टीम से संपर्क किया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां अब डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है।
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News