बच्ची संग ये कैसी हरकत करते दिखे गोविंदा? वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल कहा- इन्हीं हरकतों की वजह से बीवी ने गोली मारी थी

Sunday, Jun 22, 2025-05:31 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा भले ही अब फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वो अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में गोविंद फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। गोविंदा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो  फ्लाइट के अंदर एक बच्ची के साथ ऐसी हरकत कर रहे हैं जो लोगों को पसंद नहीं आई और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है गोविंदा बच्ची के साथ सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं और बच्ची के कंधे पर अपना सिर रख रहे हैं। जब एक्टर लड़की के ऊपर सिर रख रहे हैं, तो लड़की को कुछ समझ नहीं आता। वह असहज महसूस कर रही है। हालांकि, गोविंदा इस दौरान कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को एक्टर की ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई और वो उन्हें ट्रोल करने लग गए।

PunjabKesari

 

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'वह क्या कर रहे हैं? ये छोटी बच्ची कौन है? वह रवीना की तरह क्यों दिख रही है?'  दूसरे यूजर ने कहा कि 'क्रीप नंबर 1, हे भगवान, यह बहुत अजीब है।' अन्य ने कहा- 'इसकी बीवी सही बोलती है। इन्हीं सब हरकतों की वजह से बीवी ने गोली मारी थी।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

हालांकि, लोगों के इन कमेंट्स और इस वीडियो पर अभी तक गोविंदा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

 

 

इससे पहले शुक्रवार को गोविंदा अपने नए लुक को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। उनके चेहरे पर मूछें देखकर यूजर्स काफी हैरान थे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News