एक्स पति की प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुईं करिश्मा कपूर? बच्चों संग वायरल हुआ वीडियो

Sunday, Jun 22, 2025-05:51 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 12 जून को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार और इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा। वहीं, निधन के 7 दिनों बाद संजय का 19 जून को अंतिम संस्कार किया गया और रविवार के दिन आज उनकी प्रार्थना सभा आयोजित जा रही है। इसी दौरान करिश्मा कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अपने बच्चों संग एयरपोर्ट पर देखा गया है। वीडियो देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने एक्स पति की प्रेयर मीट अटेंड करने के लिए दिल्ली की ओर निकली हैं।

 

  

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर अपने बच्चों संग नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस और उनके बच्चों ने सफेद कपडे़ पहने हैं और उन्हें अपनी गाड़ी से निकलकर एयरपोर्ट जाते देखा जा रहा है। वीडियो देखकर यही दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं और अपने पूर्व पति की श्रद्धांजलि सभा में बच्चों संग शामिल होंगी। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की 22 जून को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस के दरबार हॉल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। इसमे कई दिग्गजों के पहुंचने का अनुमान है।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News