200 करोड़ कमा चुकी है इस एक्टर की Film, फिर भी नहीं करेंगे बर्थ-डे सेलिब्रेट
Tuesday, Jan 08, 2019-11:24 AM (IST)

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार यश इस समय फिल्म KGF की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 20 दिनों में ही लगभग 200 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। केजीएफ के इस सितारे का 8 जनवरी को 33वां बर्थ-डे हैं। हालांकि, वह साउथ के महान एक्टर अम्ब्रेश के नवंबर में निधन हो जाने की वजह से अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट नहीं करेंगे, लेकिन उनके फैंस और दोस्त उन्हें सोशल साइट्स पर बधाई दे रहे हैं। आइए, जानते हैं एक्टर यश की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें...
- यश का पूरा नाम नवीन कुमार गौड़ा है।
- उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी शो 'नंदा गोकुला' से की थी।
- उनका बड़ा स्क्रीन डेब्यू 2007 में रिलीज़ हुई 'जम्भदा हुदुगी' में एक छोटी सी भूमिका के साथ हुआ। इस फिल्म का निर्देशन प्रिया हसन ने किया था।
- उन्होंने एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की है और दोनों की एक बेटी है।
- यश ने दो बार प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। सबसे पहले, उन्हें यह अवॉर्ड 2009 में फिल्म ' मोगिना मनसु ' के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर के लिए मिला। फिर 2015 में फिल्म मिस्टर एंड मिसेज रामचारी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
- यश कर्नाटका सिनमा के रॉकिंग स्टार है और उनकी बहुत बड़ी फैंन फ्लोइंग है।
- यश की हालिया रिलीज फिल्म KGF: Chapter 1 कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म रिलीज के बाद 18 दिनों में लगभग 200 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।