सुलक्षणा पंडित की अंतिम यात्रा से सामने आए दिल तोड़ने वाले वीडियोज, अर्थी पर रखे पार्थिव शव से लिपटकर खूब रोया परिवार
Friday, Nov 07, 2025-02:35 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर को निधन हो गया। वहीं, आज 7 नवंबर को दिवंगत एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। परिवार और इंडस्ट्री के सितारे नम आंखों के साथ सुलक्षणा को अंतिम विदाई देते नजर आ रहे है। एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार से सोशल मीडिया पर दिल तोड़ देने वाले वीडियो सामने आए हैं।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुलक्षणा पंडित का शव अर्थी पर रखा है। उनके आस पास उनके करीबी नजर आ रहे हैं। परिवार एक्ट्रेस के पार्थिव शव से लिपट कर खूब रो रहा है।
इस वीडियो को देख हर कोई इमोशनल होता नजर आ रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन पर कमेंट कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दिवंगत सुलक्षणा पंडित के परिवार ने अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा, ‘अत्यंत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी बहन सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 को स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे पवन हंस श्मशान घाट, विले पार्ले, मुंबई में होगा।
सुलक्षणा पंडित का करियर
12 जुलाई, 1954 को जन्मी सुलक्षणा संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके चाचा पंडित जसराज महान शास्त्रीय गायक थे। उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें भाई जतिन-ललित प्रसिद्ध संगीतकार बने। सुलक्षणा ने मात्र 9 वर्ष की उम्र से संगीत सीखना शुरु कर दिया था। उन्होंने चलते-चलते, उलझन, अपनापन समेत कई फिल्मों में गाना गाया था। साल 1975 में फिल्म 'संकल्प' का गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। वहीं उलझन, संकल्प, राजा, हेराफेरी, संकोच, अपनापन, खानदान और वक्त समेत अनेक फिल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया था।
