‘एक दीवाने की दीवानियत'' की  रैप-अप पार्टी में फटे हीलियम गैस गुब्बारे, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हर्षवर्धन राणे

Friday, Jun 13, 2025-11:28 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की देश में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। शायद यही वजह है कि फैंस की दुआएं हर दम उनके साथ है कि हाल ही में वह एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, हर्षवर्धन की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की रैप-अप पार्टी के दौरान अचानक हीलियम गैस के गुब्बारे फटने से हादसा हो गया। हालांकिि, एक्टर और सेट को अन्य लोग सुरक्षित हैं।


'एक दीवाने दीवानियत' का फाइनल शेड्यूल चंडीगढ़ में चल रहा था। शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म की टीम ने एक केक कटिंग पार्टी रखी थी, जिसमें हीलियम गैस के गुब्बारे भी लगाए गए थे। पार्टी के रंग में भंग उस वक्त पड़ गया, जब अचानक ही वो गुब्बारे फट गए और सेट पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि, भगवान का शुक्र है कि किसी को नुकसान नहीं हुआ।
   

View this post on Instagram

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

हर्षवर्धन राणे ने  इंस्टाग्राम पर हादसे का वीडियो शेयर किया है, जिसे देख यूजर्स भी डर गए। वीडियो पोस्ट कर एक्टर ने लिखा, 'पता है जब कोई दुर्घटना आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाती तो भगवान आपकी फिल्म के साथ है। शुक्र है कि आज सुबह-सुबह सभी सुरक्षित थे। पूरी टीम लगातार पांच नाइट शिफ्ट में शूटिंग कर रही थी और 'एक दीवाने की दीवानियत' के खत्म होने का जश्न मना रही थी, तभी हमारे पीछे 8-9 फीट की दूरी पर हीलियम के गुब्बारे फट गए।'
 
वीडियो में हर्षवर्धन भी अचानक हुए ब्लास्ट से डर गए थे और वह फिर क्रू मेंबर्स को शांत करते नजर आए। वीडियो पर यूजर्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'भगवान का शुक्र है कि आप सब लोग सुरक्षित हो। आपने सही कहा कि भगवान आपके साथ हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'भोलेनाथ आपके साथ।' एक ने लिखा है, 'जब आपके जैसे दिल शामिल होते हैं तो भगवान की सुरक्षा और पैशन साथ चलते हैं।'
 
वहीं, हर्षवर्धन की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की बात करें तो यह 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे के ऑपोजिट सोनम बाजवा हैं। इसे मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News