पति धर्मेंद्र की हेल्थ पर हेमा मालिनी ने दिया अपडेट, वीडियो देख फैंस ने ली राहत की सांस
Monday, Nov 03, 2025-12:11 PM (IST)
मुंबई. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर बीते दिनों परेशान करने वाली खबर सामने आई थी। बताया गया कि एक्टर को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए और उनकी जल्द रिकवरी की दुआएं करते नजर आए। वहीं, हाल ही में धर्मेंद्र की दूसरी बीवी हेमा मालिनी ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।

दरअसल, हेमा मालिनी को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान जब पैपराजी ने उन्हें पति धर्मेंद्र की हेल्थ के बारे में पूछा तो उन्होंने इशारों में बयां किया कि 'ठीक' है और उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान का भी धन्यवाद किया।
एक्ट्रेस का ये वीडियो देख फैंस को राहत की सांस आई है और वे भी भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
क्या हुआ था धर्मेंद्र को
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धर्मेंद्र को सांस फूलने की शिकायत हुई थी। वो आईसीयू में भर्ती थे।' हॉस्पिटल के एक स्टाफ ने बताया था कि अब उनकी हालत स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर सब ठीक है।
