''बिग बॉस शापित'' दोस्त शेफाली जरीवाला की मौत के बाद टूटीं हिमांशी खुराना, सदमे में हैं रश्मि देसाई
Saturday, Jun 28, 2025-10:09 AM (IST)

मुंबई: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उनके अचानक यूं जाने से पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। शायद शेफाली जरीवाला ने मुंबई में अपने घर परआखिरी सांस ली क्योंकि उन्हें मृत अवस्था में मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था।
उनके शव के साथ तीन अन्य लोग भी पहुंचे थे। उनके मौत की खबर ने फैंस और पूरे मनोरंजन जगत को सदमे में डाल दिया है। पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना, जो शेफाली के साथ बिग बॉस 13 का भी हिस्सा थीं, उन्होंने अब इस दुखद खबर पर रिएक्ट किया है। उन्होंने शेफाली जरीवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा कि उन्हें लगता है कि बिग बॉस 'शापित' है।
हिमांशी खुराना
शनिवार की सुबह हिमांशी खुराना ने शेफाली जरीवाला की मौत पर रिएक्शन दिया। उन्होंने उनके साथ एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर की और लिखा, 'बिग बॉस- मुझे लगता है वह जगह शापित है।' इसके साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी बनाई।
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने शेफाली की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- 'मैं अभी भी इस खबर को समझने की कोशिश कर रही हूं, आप एक महान शख्सियत थीं और मैं शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हूं...आप बहुत याद आएंगी, बहुत जल्दी चली गईं।'
मीका सिंह
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा- 'मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है... हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्यारी दोस्त @shefalijariwala हमें छोड़कर चली गई हैं। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। आपको हमेशा आपकी शालीनता, मुस्कान और जिंदादिली के लिए याद किया जाएगा। ओम शांति।'
शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कथित तौर पर उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण फिलहाल अज्ञात है। परिवार या उनके दोस्तों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।