''नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार'' से सम्मानित होंगे जावेद अख्तर, इस योगदान के लिए गीतकार को मिलेगा सम्मान

Friday, Apr 11, 2025-02:40 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कलाकारी के लिए अब तक कई सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वहीं, अब उनकी पुरस्कारों की इस लिस्ट में एक और सम्मान शामिल हो जाएगा। दिग्गज गीतकार को 'नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार' सम्मानित किया जाएगा।

 

 11 और 12 अप्रैल को मध्य मुंबई के बायकुला स्थित अन्नाभाऊ साठे सभागार में समष्टि कला और साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी कि मशहूर गीतकार, पटकथा लेखक और कवि जावेद अख्तर को 'नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार' से नवाज़ा जाएगा।

 

साहित्य और सिनेमा में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
समष्टि फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार की घोषणा हाल ही में की गई। जावेद अख्तर को यह सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य और सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत को यादगार गीत, प्रभावशाली संवाद और मजबूत पटकथाएं दी हैं। उनके शब्दों ने सिनेमा को संवेदनशीलता, गहराई और सामाजिक चेतना से जोड़ा है।

  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News