लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे ''जर्सी'' के प्रोड्यूसर अमन गिल, गुरू की हजूरी में लिए लांवा फेरे

Saturday, Jul 08, 2023-11:43 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'शहजादा' और 'जर्सी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्माता अमन गिल शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रोड्यूसर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अमृत बरार से शादी कर ली है। कपल ने सिख रीति-रिवाजों के एक दूजे संग जीने-मरने की कसमें खाई हैं। शादी की तस्वीरें अमन गिल ने अपने   इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari


अमन गिल ने 7 जुलाई को गर्लफ्रेंड संग गुरुद्वारे में लांवा फेरे लिए। अपनी शादी के मौके पर अमृत ने गुलाबी कढ़ाई वाला बेज पेस्टल लहंगा पहना।

PunjabKesari

 

लहंगे के साथ हैवी नेकलेस, कानों में झूमके और नाक में नथनी पहने दुल्हन बेहद खूबसूरत लगीं।

PunjabKesari

वहीं गिलपिंक पिंक कलर की बेज शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लगे। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है।

 

PunjabKesari

इनमें कपल की गुरुद्वारे में अरदास से लेकर रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें शामिल हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रोड्यूसर ने लिखा-7.06.2023 प्यार और आशीर्वाद का खूबसूरत दिन। अपनी आगे की जर्नी के लिए हम आपकी शुभकामनाएं चाहते हैं।   
बता दें, अमन गिल को शाहिद कपूर-स्टारर 'जर्सी' के निर्माण के लिए जाना जाता है, जो अप्रैल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' को भी प्रोड्यूस किया है, जो फरवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News