44 की उम्र में पापा बने 'कहानी' एक्टर,शादी के 2 साल बाद नन्हें बच्चे की किलकारियों से गूंजा घर का आंगन

Monday, Jun 02, 2025-08:09 AM (IST)

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन खुशियों से भरी खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिन सहगल के बाद इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पापा बन गए हैं। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि विद्या बालन की फिल्म कहानी में नजर आने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय है। जी हां, इस साल शुरुआत में ही कपल ने बेबी के आने की गुड न्यूज फैंस को दी थी और अब एक्टर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। परमब्रत चट्टोपाध्याय 44 साल की उम्र में पापा बने।

PunjabKesari

 

 परमब्रत चट्टोपाध्याय की दूसरी पत्नी ने शादी के बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है। परमब्रत चट्टोपाध्याय की पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म दिया है और दोनों ठीक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रिया ने बच्चे को जन्म दिया हैइस बात की पु्ष्टि उनके एक करीबी ने की है। उन्होंने बताया है कि बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। 

PunjabKesari

कपल ने साल 2023 में अपने कोलकाता वाले घर ही कोर्ट मैरिज की थी।प्रिया एक सोशल वर्कर हैं और एक्टर से उनकी ये दूसरी शादी है। प्रिया और परमब्रत ने शादी के 2 साल बाद अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत किया। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News