2 बेटियों के पिता का उम्र में 12 साल छोटी को-स्टार संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ! एक्टर संग जुड़ा नाम तो हसीना ने कही ये बात
Thursday, Jun 19, 2025-12:26 PM (IST)

मुंबई: टेलीवर्ड में कई स्टार्स हैं जो शादी के बाद भी अफेयर करने से बाज नहीं आए। हाल ये हो चुका है कि इन सितारों की शादी कब तलाक तक पहुंच जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। आज अपनी इस रिपोर्ट में भी हम आपको ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं।
खबर आ रही है कि टीवी का एक एक्टर शादी होने के बाद भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला रहा है। इस एक्टर का नाम खुद से 12 साल छोटी हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं ये एक्टर ऑनस्क्रीन भी इस हसीना के साथ रोमांस कर चुका है।यहां हम बात कर रहे हैं टीवी एक्टर शाहीर शेख की। खबर है कि शाहीर शेख का अफेयर उनकी कोस्टार रेहा शर्मा के साथ चल रहा है। दोनों ने राजन शाही के शो ये रिश्ते हैं प्यार के में साथ काम किया था।
दावा किया जा रहा है कि रेहा शर्मा की वजह से शाहीर शेख की शादी पर खतरा मंडरा रहा है हालांकि अब तक भी शाहीर शेख ने इस खबर पर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। वहीं रिया शर्मा ने इस पर चुप्पी तोडी़ है। एक इंटरव्यू के दौरान रिया शर्मा ने एक फैन के सवाल का जवाब दिया कि क्या वह शहीर शेख को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि शहीर पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं और हमारे बीच कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ।'
ऐसे में रेहा शर्मा ने साफ कर दिया है कि शाहीर शेख और उनके बीच किसी तरह का कोई चक्कर नहीं चल रहा है। लोगों को तरह तरह की बातें करनी बंद कर देनी चाहिए। शहीर और रिया की पहली मुलाकात 'ये रिश्ते हैं प्यार के' की शूटिंग के दौरान हुई थी। शहीर इस शो में लीड रोल में थे और उन्होंने 'अबीर' का किरदार निभाया था।
वहीं रिया ने शो में उनकी पत्नी 'मिष्टी' का किरदार निभाया था। उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया और दोनों को 'अभिरा' के नाम से जाना जाने लगा। गौरतलब है कि दोनों के बीच केवल प्रोफेशनल रिश्ता था क्योंकि एक्टर पहले से ही रुचिका को डेट कर रहे थे।
शहीर शेख और उनकी प्यारी पत्नी रुचिका कपूर ने अपने रिश्ते की शुरुआत दोस्तों के तौर पर की थी और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। 19 अक्टूबर, 2020 को दोनों ने शादी करने का फैसला किया। एक साल बादइस कपल ने अपनी बेटी अनाया का स्वागत किया। 2023 में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया और उसका नाम कुदरत रखा।