फिल्मों को लेकर बढ़ते विरोध और बॉयकॉट की मांग पर कंगना ने की टिप्पणी, कहा-माहौल में इतनी कड़वाहट ना आए..

Sunday, Mar 01, 2026-05:28 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने काम से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वहीं, हाल ही में कंगना ने पिछले कुछ समय से फिल्मों को लेकर बढ़ते विरोध और बॉयकॉट की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बैन-बॉयकॉट ट्रेंड को बिलकुल गलत ठहराया है।


हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा, "कला कोई भी हो, फिर वह किताबें हो या फिल्में, उनसे समाज में एक संवाद तो होना चाहिए। मैं नहीं देखती हूं कि किसी फिल्म का विरोध पूरी तरह से गलत है, लेकिन फिल्मों को बैन कर देना या उनका बायकाट कर देना या पूरी तरह से खारिज कर देना गलत है।"

 

कंगना ने आगे कहा, "फिल्में इतने बड़े स्तर पर चलती हैं, उन्हें दर्शक भी सराहते हैं। फिर उनका इस तरह से बहिष्कार कर देना या बेकार आलोचना करना बहुत गलत है। मैं चाहूंगी कि माहौल में इतनी कड़वाहट ना आए और मैंने इस बारे में काफी बात भी की है।"


 

आगे 'धुरंधर' का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा, "कला को कला की तरह ही होना चाहिए । धुरंधर और मणिकर्णिका : द क्वीन आफ झांसी जैसी फिल्में राष्ट्रवाद की बातें करती हैं। दूसरी तरफ कुछ फिल्मों में जिंदगी का एक अलग पहलू दिखाया जाता है। समाज में इन दोनों पर चर्चा होनी चाहिए।"

वर्कफ्रंट पर कंगना
काम की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं, कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंगना बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ाएंगी। उन्हें कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए हैं। 
  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News