इस एक्टर ने करीना के दिल पर चलाईं थी छुरियां, आज जी रहा है गुमनामी भरी जिंदगी
Saturday, Aug 31, 2019-10:45 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर राहुल राय इन दिनों काफी सुर्खियों में आए हैं। राहुल उस समय चर्चा में आए जब एक्ट्रे करीना कपूर मे बताया वह उनके पहले क्रश थे। करीना ने 'डांस इंडिया डांस 7' शो में कहा था कि उनका 'आशिकी' फिल्म वाले राहुल रॉय पर क्रश था।
करीना की ये बात सुनकर राहुल हैरान रह गए थे। वहीं करीना के कन्फेशन के बाद राहुल रॉय ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर का रिएक्शन देते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। जब राहुल रॉय को जानकारी हुई कि करीना कपूर का उनपर क्रश था तो राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करीना की न्यूज रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं'।
लेकिन अपनी पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बनने वाले राहुल राज की अगर लेटेस्ट तस्वीरें देखें तो वह पहचान में ही नहीं आ रहे है। 29 साल पहले राहुल रॉय ने 'आशिकी' फिल्म से सफलता की वो कहानी लिखी थी जिसके बारे में उन्होंने खुद भी कभी सोचा नहीं था।
इस फिल्म के वक्त राहुल सिर्फ 22 साल के थे और रातोंरात मशहूर हो गए थे। राहुल ने आशिकी के दौरान कई लड़कियों के दिलों पर छुरियां चलाई थी और इस दौरान कई लड़कियों ने तो उन्हें प्रपोज भी कर डाला था।
इतनी सफलता के बाद राहुल को एक के बाद एक कई फिल्में मिली लेकिन कोई भी फिल्म इतनी सक्सेस नहीं हुई और धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री में गुमनामी की जिंदगी जीने लगे।
फिल्मों के अलावा राहुल रॉय 'बिग बॉस सीजन 1' में भी नजर आए थे। शो के दौरान वह ज्यादातर चुपचाप ही रहे और आखिर में इस शो को जीता। साल 2017 में राहुल रॉय ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली।
राहुल को आखिरी बार जी5 के ओरीजनल फिल्म कैबरेट में देखा गया था। इस फिल्म में राहुल के अपोजिट ऋचा चड्ढा थी।