रेखा, हुमा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश की गैट-टू-गेदर, सोशल मीडिया पर छाईं गर्ल गैंग की तस्वीरें

Wednesday, Feb 25, 2026-11:38 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अब ‘कैट फाइट’ की खबरों से ज्यादा एक्ट्रेसेस की ‘गर्ल गैंग’ चर्चा में रहती है। हाल ही में ऐसा ही एक खास मौका देखने को मिला, जब साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने दिग्गज एक्ट्रेस रेखा, बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी और हुमा कुरैशी के साथ एक यादगार शाम बिताई। एक्ट्रेस ने इस खास गेट-टू-गेदर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में कीर्ति सुरेश ब्लैक पैंटसूट और क्रॉप टॉप में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने इस मुलाकात को “यादगार शाम” बताया और पोस्ट के कैप्शन में रेड हार्ट इमोजी भी जोड़ा।

PunjabKesari

वहीं रेखा सफेद सलवार-कमीज और सुनहरे दुपट्टे में हमेशा की तरह शालीन और एलीगेंट दिखीं। रानी मुखर्जी ने मरून टॉप के साथ गुलाबी सैटिन ट्राउजर पहनकर क्लासी लुक कैरी किया।

PunjabKesari

हुमा कुरैशी ने ब्लैक लॉन्ग कोट और पैंट पहनकर कीर्ति के साथ ट्विनिंग की, जिससे दोनों का अंदाज़ और भी खास लग रहा था।

PunjabKesari

सभी एक्ट्रेसेस तस्वीरों में मुस्कुराती और रिलैक्स मूड में दिखीं। इस दौरान उनकी मजबूत दोस्ती की झलक साफ देखने को मिली।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट पर कीर्ति सुरेश 
काम की बात करें तो कीर्ति सुरेश जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म Rowdy Janardhana में नजर आएंगी। उनका पिछला प्रोजेक्ट रिवॉलवर रीटा था। कीर्ति ने बॉलीवुड में साल 2024 में वरुण धवन के साथ फिल्म बेबी जॉन से कदम रखा था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News