Nadaaniyan Trailer Out:इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर की प्यार में छोटी-मोटी ''नादानियां'',  क्या मिटेंगी दूरियां या टूटेंगे दिल?

Saturday, Mar 01, 2025-03:43 PM (IST)

मुंबई:  सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वह खुशी कपूर के साथ  फिल्म नादानियां में नजर आएंगे। अब इसका एक पूरा ट्रेलर भी रिलीज किया गया है जिससे कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

PunjabKesari

ट्रेलर की शुरुआत में हमें (इब्राहिम अली खान) के किरदार अर्जुन मेहता के बारे में बताया जाता है जो एक लॉ कॉलेज में जाना चाहता है। उसे यकीन है कि वो उस कॉलेज में स्विमिंग के जरिए एडमिशन ले पाएगा। इसी बीच उसकी मुलाकात पिया जय सिंह (खुशी कपूर) से होती है और वो उसके प्यार में पड़ जाता है।

PunjabKesari

 

 दोनों काफी खुश दिखाई देते हैं लेकिन कहते हैं ना कि प्यार में अगर ट्विस्ट एंड टर्न ना आएं, तो वो प्यार अधूरा लगता है। दोनों की लव स्टोरी में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अर्जुन पूरे कॉलेज के सामने किसी बात की वजह से पिया का दिल तोड़ देता है जिसके बाद दोनों में ब्रेकअप हो जाता है।

 

PunjabKesari

अब क्या अर्जुन और पिया की ये प्यार में 'नादानियां' उनके और उनके परिवार के लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी करेंगी या दोनों के बीच की दूरियां खत्म होंगी? ये तो जब फिल्म रिलीज होगी तभी पता चल पाएगा।

PunjabKesari

 

 'नादानियां' में इब्राहिम और खुशी के अलावा सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे शानदार एक्टर्स भी शामिल है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को रिलीज होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News