कृति सेनन ने मुंबई में खरीदा सी फेसिंग डुप्लेक्स पेंटहाउस, 78 करोड़ का है नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस का आलीशान आशीयाना

Friday, Aug 15, 2025-10:18 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सफलता की बुलंदियों पर हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस ने हाल ही में बांद्रा पश्चिम में पाली हिल इलाके में सी फेसिंग एक डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा। एक्ट्रेस ने थित तौर पर सुप्रीम प्राण रेजिडेंशियल टावर में यह आलीशान घर 78.20 करोड़ ज्यादा की कीमत में खरीदा है। 

PunjabKesari

द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार कृति सेनन का नया घर 14वीं और 15वीं मंजिल पर फैला है और 6,636 स्कवायर फुट में फैला हैय़ इसमें सबसे ऊपरी फ्लोर पर 1,209 स्क्वायर फुट का एक एडिशनल ओपन टेरेस भी है। लगभग 1.18 लाख स्क्वायर फुट की इस डील में छह कार पार्किंग स्लॉट तक एक्सक्लूसिव एक्सेस शामिल है।इस प्रॉपर्टी की मालिक कृति और उनकी मां हैं।

PunjabKesari

इस डील के तहत एक्ट्रेस ने पेंटहाउस के लिए 3.91 करोड़ स्टांप ड्यूटी और जीएसटी व अन्य चार्जेस सहित कुल 84.16 करोड़ से ज्यादा की पेमेंट की है। इस डील के तहत उन्हें अरेबियन सी के शानदार व्यू वाली छत के एक्सक्लूसिव राइट्स मिले हैं।

PunjabKesari

यह पहली बार नहीं है जब कृति सेनन ने रियल एस्टेट में इनवेस्ट किया है। 2023 में एक्ट्रेस ने मुंबई के पास एक फेमस सेकंड-होम डेस्टिनेशन अलीबाग में 2,000 स्कावायर फुट का प्लॉट खरीदा था। यह इलाका कई मशहूर हस्तियों को आकर्षित करता रहा है जिनमें अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं जिन्होंने इस साल की शुरुआत में वहाँ एक प्लॉट खरीदा था।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृति ने 2024 में बांद्रा पश्चिम में एक 4-बीएचके अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत 35 करोड़ थी।

PunjabKesari

 वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति अगली बार आनंद एल राय की फ़िल्म "तेरे इश्क में" में धनुष के साथ नज़र आएंगी। फिल्म 28 नवंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा वह "कॉकटेल 2" में भी दिखेंगी  जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी होंगे।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News