''आंसू भरी उस मुस्कान ने..शादी में रश्मिका की आंख में आंसू देख इमोशनल हुईं कृति सेनन, विजय संग नई शुरुआत के लिए दी बधाई
Friday, Feb 27, 2026-05:07 PM (IST)
मुंबई. साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल में शुमार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में थीं और अब उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधा ये कपल इस वक्त खूब सुर्खियों में है और उन्हें नई शुरुआत के लिए सेलेब्स से लेकर फैंस तक की बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी खास अंदाज में कपल को बधाई दी और रश्मिका की आंख में आंसू वाली फोटो पर भी रिएक्ट किया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की कुछ तस्वीरों में रश्मिका मंदाना की आंखों में आंसू दिखे, जिसे देख कृति सेनन इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कपल की वेडिंग फोटो शेयर करते हुए लिखा, "उफ्फ्फ... इस फ्रेम में बहुत सारा प्यार और खुशहाली है। दोनों को बधाई हो रश्मिका और विजय। आप लोगों को जिंदगी भर खूबसूरत यादों और प्यार की शुभकामनाएं जो आपको एक ही समय में जिंदा और शांत महसूस कराए।"

उन्होंने आगे कहा, "रशू (रश्मिका), मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं मेरा प्यार। आंसू भरी आंखों वाली उस मुस्कान ने मुझे इमोशनल कर दिया। आप उन सबसे नेक दिल लोगों में से एक हैं जिनसे मैं कभी मिली हूं और आप सारी खुशियों और उससे भी ज्यादा की हकदार हैं मेरी दोस्त।"
फैंस कपल को कृति सेनन के विश करने के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के खास मौके पर दोनों के परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त मौजूद रहे। शादी तेलुगू रीति रिवाज से हुई। शादी समारोह को निजी रखा गया, लेकिन जैसे ही पहली तस्वीरें सामने आईं, फैंस और सेलेब्स ने जमकर बधाइयां दीं। शादी में रश्मिका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां उनके लुक को और भी निखार रही थीं। वहीं विजय देवरकोंडा धोती-कुर्ता में बेहद सादगी और शालीनता के साथ नजर आए।
