क्योंकि सास भी कभी बहू थी: पुरानी सीख और संस्कारों के साथ...नए जमाने में रिश्तों को एक माला में पिरोगी तुलसी, प्रोमो वीडियो में दी बा को श्रद्धांजलि
Saturday, Jul 19, 2025-01:08 PM (IST)

मुंबई: एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर टीवी में दस्तक देने जा रहा है लेकिन नए अवतार में। स्मृति ईरानी इसमें तुलसी विरानी के किरदार में दिखाई देंगी। कुछ समय पहले इसके प्रीमियर की तारीख अनाउंस हुई थी।
अब इसका एक और प्रोमो जारी हुआ है जिसमें एक्ट्रेस पुरानी यादों को संजोती दिख रही हैं। संस्कारों की बात कर रही हैं। इसके साथ ही वह दिवंगत बा को भी श्रद्धांजली दे रही हैं। इस प्रोमो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में तुलसी अपने लैपटॉप पर काम करती हुई दिखती हैं। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के सामने आए चैलेंजिंग टाइम के बारे में बात करती हैं। कभी वह पुरानी तस्वीरों में अपने विरानी परिवार को दिखाती हैं तो कभी वह रंगोली बनाती दिखती हैं।
वीडियो में स्मृति ईरानी शो की बा यानी सुधा शिवपुरी की तस्वीर के आगे दीपक जलाती दिखती हैं और संस्कारों और बदलते समय में उनके महत्व के बारे में बात करती हैं। कैप्शन में लिखा- 'बदलते वक्त में एक नए नजरिए के साथ लौट रही है तुलसी। उनके इस नए सफर में जुड़ने के लिए क्या आप हैं तैयार? देखिए 29 जुलाई से 10:30 बजे स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।'