'लाफ्टर शेफ्स 2' प्रोमो: प्याज नहीं छील पाई सैफ अली खान की लाडली तो घूमा भारती और करण कुंद्रा का दिमाग, बोले-'हीरोइन बनने का फैसला सही क्योंकि तुझसे खाना तो बन नहीं रहा'

Tuesday, Jun 24, 2025-12:08 PM (IST)

मुंबई: कलर्स टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने वाला कॉमेंडी और कुकिंग चैलेंजेस से भरी एंटरटेनिंग रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' का सीजन 2 इन दिनों ऑडियन्स के बीच काफी ज्यादा सुर्खियों में है। अब इसका आने वाला वीकेंड एपिसोड भी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस बार फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की स्टारकास्ट किचन में दिखाई देने वाली है।

PunjabKesari

जी हां, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर किचन में दिखे। हाल ही में शो के ऑफिशियल पेज पर एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है जिसे देख कर करण कुंद्रा और सारा की जोड़ी देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। शो में सारा की कुकिंग स्किल्स देख करण कुंद्रा और भारती सिंह समेत सभी हैरान रह गए। सारा प्याज नहीं छील पाईं, जिसे देख करण को झटका लगा और उन्हें रोस्ट कर दिया। सारा खाना बनाने की कोशिश करती है और जब प्याज छीलने की बारी आती है तो वो काफी कन्फ्यूज हो जाती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सारा अली खान, करण कुंद्रा से कह रही हैं, 'ये बेसन है, इससे फेस पैक बनाते हैं। फिर करण प्याज छीलने को कहते हैं, तो वो बोलती हैं- 'यार प्याज छीलने का और बेहतर तरीका होगा ना?'  इसके बाद वह कहती हैं-' इसमें थोड़ी फ्राई करते हैं वो तो छलनी में होता है ना?' यह सुनकर भारती अपने कानों पर हाथ रख लेती हैं और बोलती हैं कि छलनी में तेल कहां जाएगा फिर? करण कुंद्रा भी सारा की ऐसी हरकतें देख हैरान रह जाते हैं।

 

फिर करण कुंद्रा कहते हैं-'सारा ने जो फैसला लिया है एक्ट्रेस बनने का वो एकदम सही लिया है।' सारा पूछती हैं 'क्यों?' तो करण बोलते हैं- 'क्योंकि 'मैंने देख लिया है तेरे को काम करते हुए। तुझसे खाना तो बन नहीं रहा।' यह सुनकर सारा कहती हैं- 'यार मेरी इमेज खराब हो रही है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'लाफ्टर शेफ्स 2' में  निया शर्मा के साथ आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी बनाई गई। करण के साथ सारा और अभिषेक कुमार के साथ नीना गुप्ता की जोड़ी बनी। शो में अनुपम खेर, फातिमा सना शेख, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और 'मेट्रो इन दिनों' के डायरेक्टर अनुराग बसु भी नजर आएंगे।

 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News