सलमान के फार्महाउस की रेकी करने वाला सुक्खा गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ा कर होटल में छिपा था हत्या का प्लान बनाने वाला लॉरेंस गैंग का गुर्गा

Thursday, Oct 17, 2024-10:47 AM (IST)

मुंबई: पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा भी बहुत बढ़ा दी गई है। बाबा सिद्दीकी की हाल ही में मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनपर हमले की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके बाद ही सलमान कड़ी सुरक्षा में हैं। इसी बीच खबर आई है कि  एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

 

 

बता दें कि लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए था।

PunjabKesari


शूटर सुक्खा उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था। सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक  पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में शूटर ने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से काफी समय से जुड़ा है। इस पूछताछ में ये भी पता लगा है कि गैंग का नेटवर्क कई गांवों में फैला हुआ है और इस काम में कई लड़के शामिल हैं। पुलिस ने बताया है कि सुक्खा ने ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे।


जून में पुलिस को पनवेल में उनके फार्महाउस के पास एक्टर को निशाना बनाने की योजना का पता चला था। यह घटना अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद हुई। बता दें कि सलमान खान ने इस मामले में दायर चार्जशीट में कहा था कि उन्हें लगता है कि उनके घर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंगउन्होंने ये भी बताया था कि इसी साल जनवरी में फर्जी पहचान वाले दो अज्ञात शख्स उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर जबरन घुसने की कोशिश की थी।का हाथ है, जो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारना चाहता है।  


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News