Ganesh Chaturthi: गणपित बप्पा के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे, माधुरी, अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर ने दी फैंस को बधाई

Friday, Sep 10, 2021-12:53 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले साल से कोरोना के चलते भव्य समारोहों में पाबंदी के बाद, महाराष्ट्र में इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का जोश और धूमधाम से स्वागत किया जा रहा हैं। इस अवसर पर स्टार्स से लेकर कई लोगों ने अपने घर पर बप्पा की मूर्ति को स्थापित किया है। वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर ही इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज  गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स फैंस को बधाई देते नजर आ रहे हैं, इसे लेकर किए गए उनके पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं।  

 

एक्टर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई  दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा -भगवान गणेश आपको हर आंसू से दे मुक्ति और हर प्रार्थना का दे जवाब! आप सबको गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

 

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- भगवान गणेश सभी चीजों के अग्रदूत हैं- शांति, समृद्धि, प्रगति, सुख और स्वास्थ्य। चलो प्रार्थना में हम हाथ मिलाते हैं।  आज हमारे पसंदीदा देवता का स्वागत करते हैं । गणपति बप्पा मोरया। 

 

 

बिपाशा बसु ने लिखा हैप्पी गणेश चतुर्थी। 

 

 

अनिल कपूर

 

 

कृति खरबंदा

 

 

अनुपम खेर

 

हेमा मालिनी


माधुरी दिक्षित


काजोल


कुणाल खेमू


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News