माधुरी दीक्षित ने पति के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कहा- 2021 की एकदम सही शुरुआत

Friday, Jan 08, 2021-05:19 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति श्रीराम नेने के साथ नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने वाइट प्रिंटिड टॉप में दिखाई दे रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं उनके पति रेड टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों बोट में बैठे हुए एक-साथ काफी जच रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- 'सागर + धीमी हवा + सूर्यास्त = 2021 की एकदम सही शुरुआत'। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें माधुरी और श्रीराम नेने की शादी को 21 साल हो चुके हैं। दोनों ने 1999 में शादी की थी। श्रीराम नेने पेशे से डॉक्टर हैं। जब माधुरी ने नेने से शादी करने का फैसला किया तब वे अपने करियर के टॉप पर थी।

PunjabKesari

काम की बात करें तो माधुरी को आखिरी बार फिल्म कलंक में देखा गया था। जिसमें एक्ट्रेस के साथ आलिया भट्ट, वरुण धवण, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। खबर है कि माधुरी बहुत जल्द वेब सीरीज हीरोइन में नजर आने वाली है।


Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News