लगातार चल रही डेटिंग की अफवाहों पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपनी शर्तों पर ही किसी रिश्ते में रहेंगी

Friday, Mar 27, 2026-02:41 PM (IST)

मुंबई. मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने अफेयर की खबरों को सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम हर्ष मेहता संग जुड़ता रहा है। इसके बाद जब एक पार्टी में सोराब बेदी संग उनकी नजदीकियां दिखीं तो नए रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिली। हालांकि, सोराब बेदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ नहीं है। वहीं, अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने लगातार चल रही डेटिंग की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुलकर बात की है।


 
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, "ये सब बहुत परेशान करने वाला हो गया है। मैं अब इसे मजाक की तरह लेती हूं।" उन्होंने आगे बताया कि वह और उनके बेटे अरहान खान अब इन सब बातों पर हंसते हैं।"

 


मलाइका अरोड़ा का शादी के 19 साल अरबाज खान से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही, लेकिन कुछ सालों बाद उनसे भी एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया।  ऐसे में अब मलाइका का कहना है कि उन्हें पार्टनर की तलाश करने की कोई जल्दी नहीं है, जब होना होगा, तब हो जाएगा।

 

एक्ट्रेस ने कहा,"मैं इन चीजों की प्लानिंग नहीं कर सकती। अगर होना होगा तो हो जाएगा। अभी मैं अपनी जिंदगी में जो कुछ भी नया कर रही हूं, उसमें बहुत खुश हूं और सब कुछ जीरो से शुरू करने का जो मौका मिला है, वही मुझे आगे बढ़ने की इंस्पिरेशन दे रहा है। यही मुझे मोटिवेट कर रहा है। हां, पार्टनर होना अच्छा है, लेकिन यह उनके लिए कोई जरूरत नहीं है और अगर उन्हें किसी रिश्ते में रहना होगा तो वह अपनी शर्तों पर ही रहेंगी। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News