मुंबई लौटते ही एक्स ससुर सलीम खान का हाल जानने पहुंची मलाइका अरोड़ा, बेटे के साथ हॉस्पिटल के बाहर आईं नजर

Sunday, Feb 22, 2026-10:49 AM (IST)

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग हालचाल जानने अस्पताल पहुंच। इसी क्रम में उनकी एक्स बहू और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी हॉस्पिटल में उनका हाल जानने पहुंची।
 

बेटे के साथ अस्पताल पहुंचीं मलाइका

जानकारी के अनुसार, सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय मलाइका शहर से बाहर थीं, इसलिए तुरंत नहीं आ सकीं। मुंबई लौटते ही उन्होंने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे अरहान भी मौजूद थे। अस्पताल से बाहर आते हुए मां-बेटे की झलक सोशल मीडिया पर भी सामने आई।

 

View this post on Instagram

A post shared by PapsandPasta (@papsandpasta)

रिश्तों में बनी रही गर्मजोशी

तलाक के बाद भी खान परिवार और मलाइका के बीच संबंधों में सम्मान और अपनापन देखने को मिलता रहा है। इससे पहले जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था, तब अरबाज खान सहित खान परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ खड़े नजर आए थे। इसी तरह मलाइका भी परिवार के सुख-दुख में शामिल होती रही हैं।

 

मलाइका की निजी लाइफ

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 1998 में शादी रचाई थी। करीब दो दशक साथ रहने के बाद 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। अलगाव के बाद मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और कुछ सालों में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जबकि अरबाज खान ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की।

इन सबके बीच, सलीम खान की सेहत को लेकर फैंस और शुभचिंतक लगातार दुआएं कर रहे हैं। परिवार की ओर से फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन करीबी सूत्रों के अनुसार उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News