पीले लहंगे में दोस्तों संग त्योहार सेलिब्रेट करने में जुटीं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर लाडली की दिवाली पार्टी की झलक
Monday, Oct 20, 2025-12:24 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों दुनियाओं में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस बार अपने अमेरिकी घर पर में बेहद खूबसूरती के साथ दिवाली मना रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी लाडली बेटी मालती मेरी चोपड़ा की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी छोटी-सी दुनिया की झलक देखने को मिल रही है।
सोमवार को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह दिवाली पार्टी में पारंपरिक अंदाज़ में नजर आईं। तस्वीर में मालती दो चोटियां किए पीले रंग के टॉप और स्कर्ट में बेहद प्यारी लग रही हैं। वह कैमरे की ओर पीठ किए दोस्तों के साथ कुछ खेलने में व्यस्त दिखीं।
तस्वीर में मालती के छोटे-से हाथ पर एक सुंदर टैटू भी नजर आया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके आसपास अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो ट्रेडिशनल आउटफिट से सजे हुए थे। कमरे को फूलों की माला और दिवाली की सजावट से खूबसूरती से सजाया गया। मालती की इस क्यूट सी फोटो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में एक्शन-थ्रिलर फिल्म “Heads of State” में नज़र आई थीं। अब वे जल्द ही वेब सीरीज़ “Citadel” के दूसरे सीज़न में दिखाई देंगी। इसके अलावा, प्रियंका जल्द ह “The Bluff” फिल्म में