Pics: ये हैं विनोद मेहरा की बेटी, एक्ट्रैस होने के साथ-साथ है ट्रेंड डांसर

Saturday, Oct 29, 2016-03:52 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा का 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उन्हे इस दुनिया को अलविदा कहे हुए 26 साल हो गए हैं। जब विनोद का निधन हुआ तब उनकी बेटी सोनिया मेहरा की उम्र दो साल से भी कम थी। 2 दिसंबर 1988 को जन्मीं सोनिया विनोद और उनकी तीसरी पत्नी किरण की बेटी हैं। गौरतलब है कि विनोद ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी मीना बोरका और दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी से हुई थी।


अापको बता दें कि विनोद के मरने के बाद सोनिया का पालन-पोषण उनके नाना-नानी के यहां केन्या में हुआ। केन्या और लंदन से पढ़ाई कर चुकीं सोनिया ने आठ साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इस दौरान लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 17 साल की उम्र में वह मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। एक्ट्रैस होने के साथ-साथ सोनिया ट्रेंड डांसर भी हैं। देखें ये तस्वीरें...


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News