पद्म विभूषण से सम्माति होंगे मेगास्टार चिरंजीवी ! एक्टर को अब तक मिले 20 अवॉर्ड्स

Wednesday, Jan 17, 2024-05:40 PM (IST)

मुंबई: मेगास्टर चिरंजीवी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। चार दशक से भी लंबे करियर में चिरंजीवी ने 150 से ज्यादा फिल्में करने वाले मेगास्टार चिरंजीवी के जीवन में नया सम्मान जुड़ने वाला है। कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 

 

PunjabKesari

एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चिरंजीवी को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। चिरंजीवी को 26 जनवरी के मौके पर पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।

PunjabKesari


 चिरंजीवी फिल्मों के अलावा वह समाज सेवा भी करते रहते हैं और खूब चैरिटी भी करते हैं। ऐसे में चिरंजीवी को यह सम्मान उनकी सोशल सर्विस के लिए दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान चिरंजीवी ने लोगों की मदद के लिए एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह अपने नाम से एक ब्लड बैंक भी चलाते हैं। उन्होंने कोरोना पीड़ितों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की थी।

PunjabKesari

चिरंजीवी को अब तक पद्म भूषण, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ, तीन नंदी अवॉर्ड्स और डॉक्टरेट की मानद उपाधि समेत कई और अवॉर्ड मिले हैं, जिनकी कुल संख्या 20 है। इनमें जी सिने, संतोषम और सिनेमा एक्सप्रेस के अलावा रघुपति वैंकेया अवॉर्ड और IFFI इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड जैसे सम्मान शामिल हैं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News