जबरा फैन: सोने और हीरे की चेन-अंगूठियां...पाकिस्तानी फैन ने मीका सिंह के लिए खोला खजाना, गिफ्ट की 3 करोड़ की रोलैक्स घड़ी

Friday, Nov 15, 2024-12:36 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने अलग स्टाइल की गायकी के लिए मशहूर हैं। उनके गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। मीका इस समय अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने लाइव प्रस्तुति दी थी।

PunjabKesari

 

इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि इनमें से एक वीडियो ऐसा है जो सबसे अधिक लोगों का ध्यान खींचा है जिसमें एक फैन सिंगर को महंगी चीज़ें गिफ्ट करता दिख रहा है। यह फैन पाकिस्तान का बताया जा रहा है जिसने सिंगर के स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद महंगे तोहफ़ों की बरसात ही उनपर कर डाली।

PunjabKesari

 

 

विरल भयानी ने इस इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक फैन मीका के लिए अपने प्यार का इज़हार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

 

इस फैन ने भीड़ से हाथ में एक मोटी सोने की चेन लेकर मीका की ओर हाथ हिलाया। सिंगर ने उन्हें तुरंत मंच पर बुलाया और इसके बाद एक-एक कर सभी गिफ्ट्स वो उन्हें पहनाते दिखे। उन्होंने रोलेक्स घड़ी के अलावा हीरे की के साथ सफेद सोने की मोटी चेन भेंट की।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बताया जा रहा है कि फैन ने उन्हें हीरे की अंगूठियों के साथ एक मोटी सफेद सोने की चेन और एक रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 3 करोड़ बताई जा रही है। मीका अपने इस फैन का शुक्रिया अदा करते दिख रहे हैं और उन्हें गले लगाते भी नजर आ रहे हैं। 


 याद दिला दें कि मीका खुद भी महंगे गिफ्ट्स दूसरों को देने का शौक रखते हैं। अगस्त 2023 में खबर आई थी कि उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त को मुंबई और दिल्ली के मेट्रो शहरों में 8 करोड़के अपार्टमेंट गिफ्ट किए।


मीका ने कुछ शानदार गाने गाए हैं जिनमें 'सावन में लग गई आग', 'सिंह इज़ किंग', 'मौजा ही मौजा', 'दिल में बजी गिटार', 'पार्टी तो बनती है' और '440 वोल्ट' जैसे कई गाने शामिल हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News