मराठी रीति रिवाज से गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे मिलिंद गुनाजी के बेटे, देखें राधा-अभिषेक फेरों से लेकर हल्दी तक की तस्वीरें
Sunday, Dec 19, 2021-12:49 PM (IST)

मुंबई: इस समय बी-टाउन में एक बाद एक स्टार शादी के बंधन में बंध रहा है। हाल ही में दिग्गज एक्टर मिलिंद गुनाजी के बेटे अभिषेक गुनाजी ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड राधा पाटिल संग सात फेरे लिए हैं। कपल ने 17 दिसंबर 2021 शुक्रवार शाम को प्राइवेट तरीके से शादी रचाई।
इस न्यूली मैरिड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रही हैं। अभिषेक और राधा पाटिल ने मालवन के वालावल में एक में एक मंदिर में शादी की।
इस शादी में सिर्फ उनके माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों के मौजूद थे। कपल ने मराठी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। लुक की बात करें तो ग्रीन कलर की साड़ी में दिख रही हैं।
मेहंदी लगे हाथ, मांग टीका, नेकलेस उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं अभिषेक ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। अभिषेक-राधा दोनों ही अपनी शादी और हल्दी की तस्वीरों में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
कृष्णा अभिषेक का चार्ली चैप्लिन लुक हुआ वायरल, बच्चों के साथ ली तस्वीरों को देख आपको भी आ जाएगी हंसी
