''मुसलमान 3-4 शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते..इंटरफेथ मैरिज पर खुलकर बोलीं मुमताज, कहा-वो हिंदुओं से बेहतर कैसे..

Friday, Mar 13, 2026-02:34 PM (IST)

मुंबई. महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही मोनालिसा ने हाल ही में मुस्लिम लड़के फरमान खान संग शादी रचाई है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं। वहीं, इन सबके बीच हाल ही में फेमस एक्ट्रेस मुमताज ने हिंदू शख्स से शादी, इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर बात की। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा..

 

हाल ही में एक बातचीत में मुमताज ने कहा, ’मेरे पसंदीदा भगवान शंकर जी और कृष्ण जी हैं। मैं मुसलमान होते हुए भी उनमें गहरी आस्था रखती हूं।’ 

PunjabKesari

 

मुमताज ने बताया,’जब भी मैं घर की सीढ़िय़ों से नीचे उतरती हूं, तो वहां भगवान गणेश की मूर्ति होती है, जो मेरे प्रिय हैं और मैं उनके चरणों में प्रणाम करती हूं। मैं शंकर जी में भी विश्वास रखती हूं। बचपन से ही मुझे खूबसूरत लोग पसंद हैं और मुझे लगता है कि वो सबसे खूबसूरत भगवान हैं। इसलिए मैं उनसे प्यार करती हूं। ये दो देवता हैं जिनमें मैं विशेष रूप से विश्वास करती हूं।’ 


इंटरफेथ मैरिज पर मुमताज ने कहा, ’मैं दोनों धर्मों में विश्वास करती हूं। मैंने एक हिंदू से शादी की और मेरी बहन ने भी एक हिंदू से शादी की। हम दोनों बहुत खुश हैं। मेरे पति मेरा बहुत ख्याल रखते हैं।’

 

आगे एक्ट्रेस ने कहा,’मुसलमानों में कई पुरुषों ने तीन-चार शादियां कीं और फिर अपनी पत्नियों को छोड़ दिया, इससे मुसलमान हिंदुओं से बेहतर कैसे हो जाते हैं?' एक आदमी को पहली जगह में 3-4 शादियां नहीं करनी चाहिए। मैं खुद मुसलमान हूं और मैं कहती हूं यह गलत है। एक पत्नी रखना, फिर दूसरी से शादी करना और फिर तीसरी से।’


आखिर में मुमताज ने कहा, ’एक को छोड़कर दूसरी से शादी करना, ये कैसे सही है? क्या यह पाप नहीं? इस मामले में हिंदू बेहतर हैं, वो आमतौर पर एक ही शादी करते हैं। कभी-कभी वो दो बार शादी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि वो आसानी से एक व्यक्ति को छोड़कर दूसरे के पास चले जाते हैं, ये गलत है।’


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News