'कसम' एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट, रफ्लड गाउन में 9 महीने प्रेग्नेंट हसीना ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Monday, May 02, 2022-03:44 PM (IST)


मुंबई: 'कसम' फेम कृतिका सेंगर जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। वहीं मम्मी बनने से पहले कृतिका सेंगर न केवल अपने प्रेग्नेंसी के दिनों का लुत्फ उठा रही हैं,ल्कि एक से एक जबरदस्त फोटोशूट करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में Mom To Be कृतिका सेंगर ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में 9 महीने प्रेग्नेंट कृतिका सेंगर का स्टनिंग लुक देखने को मिला। 



लुक की बात करें तो कृतिका येलो कलर के रफ्लड गाउन में गाॅर्जियस दिखीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप,ईयरिंग्स के अपने लुक को पूरा किया था।  9 महीने प्रेग्नेंट कृतिका बड़े ही काॅन्फिडेंस से अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। फोटोशूट में कृतिका सेंगर का लुक तो जबरदस्त था ही इसके साथही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखने लायक था।  




इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा-'कृतज्ञ आभारी सौभाग्यपूर्ण❤️🧿।' फैंस कृतिका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 



हाल ही में कृतिका ने बताया कि उन्होंने और निकितिन को एक बच्चा पैदा करने में इतने साल क्यों लगे। एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कृतिका ने कहा-'शादी के पहले 5-6 वर्षों के दौरान मैं बच्चा पैदा करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी। जब आप एक कामकाजी महिला हैं और जब आप गर्भवती हो जाती हैं, तो आप जानते हैं कि बच्चे को अपना पूरा समय देना होता है और आप काम से दूर हो जाएंगी, इसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहने की जरूरत है।'



उन्होंने आगे कहा-'लॉकडाउन के दौरान हर दूसरा व्यक्ति बच्चे पैदा कर रहा था और शादी कर रहा था। लेकिन हमारे लिए ऐसा नहीं था। निकितिन और मैं बच्चे पैदा करने के लिए बिल्कुल भी दिमाग में नहीं थे क्योंकि हर कोई अपने प्रियजनों को खो रहा था। यह एक कठिन समय था। हम भविष्य के बारे में भी निश्चित नहीं थे। हम इस दुनिया में एक नया जीवन पाने के बारे में सोच भी कैसे सकते हैं। मुझे लगता है कि, जिन लोगों के बच्चे थे, उन्होंने इसकी योजना नहीं बनाई थी। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि दोनों साथी घर पर एक साथ थे। निकितिन और मुझे पूरा यकीन था कि, यह बच्चा पैदा करने के बारे में सोचने का समय नहीं है। हमें अपनी जिंदगी का नहीं पता था कि, क्या हो रहा है, हम सभी महामारी से निपट रहे थे।'



कृतिका सेंगर और निकितिन धीर 3 सितंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने 13 नवंबर 2021 को अपनी प्रेंग्नेंसी की घोषणा की थी। शादी के 8 साल बाद ये कपल पैरेंट्स बनने जा रहा है, जिसके लिए दोनों काफी एक्साइटेड हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News