प्रेग्नेंट बेगम का हाथ थाम ''आंखों की गुस्ताखियां'' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे 57 के अरबाज, ब्लैक आउटफिट में Sshura ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Thursday, Jul 10, 2025-11:07 AM (IST)

मुंबई: अरबाज खान एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं। 57 के अरबाज खान की पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं।पहले कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बाद में एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी एक इंटरव्यू में दी थी। इस दौरान वह अपनी बेगम का खास ख्याल रखते हैं। हाल ही में Parents To Be फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की स्क्रीनिंग के दौरान स्पाॅट हुए।

PunjabKesari

 

 इस मौके पर पपाराजी के आगे पोज देने के लिए अरबाज और शूरा भी पहुंचे। दोनों ने ट्विनिंग की हुई थी।  शूरा जिस तरह से अपने पेट पर हाथ लगाए बेबी बंप का ध्यान रख रही है बहुत क्यूट लग रही है। शूरा पर प्रेग्नेंसी ग्लो अलग ही देखा जा सकता है। एक्टर ने बेगम का हाथ थामा हुआ था। वह हाथ पकड़कर सीढ़ी पर चढ़ रही थीं हालांकि शूरा ने इस दौरान हाई हील्स पहन रखी थी, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अरबाज खान ने पहले मलाइका अरोड़ा से 1998 में शादी की थी। उनसे बेटा अरहान हुआ। 2017 में तलाक के कुछ साल बाद दिसंबर, 2023 में उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया। जो अर्पिता खान के घर पर हुआ था और परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। अब शादी के दो साल बाद उनकी दूसरी बीवी प्रेग्नेंट हैं। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News