जल्द शादी करने जा रही हैं नुसरत भरुचा, एक्ट्रेस की मां ने किया बड़ा खुलासा ''अब उसे हमारी बात माननी ही होगी''

Tuesday, May 19, 2020-10:12 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस नुसरत भरुचा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनीं रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस लगे लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस और उनकी मां ने एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी बातों को लेकर खुलासा किया है।

PunjabKesari
पिंकविला से बात करते हुए एक्ट्रेस की मां बताया कि ''अब नुसरत शादी करने जा रही है और अब उसे हमारी बात माननी ही होगी, इससे पहले हम उन्हें काफी समय दे चुके हैं।'' 

PunjabKesari
इतना ही नहीं नुसरत ने अपनी बॉयफ्रेंड को मिलने से पहले अपने मां-बाप को बताई एक बात का भी खुलासा किया, ''मैने हर समय अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अपनी मां को बताया है और अपने पिता से भी नहीं छुपाया। मैने उन्हें हर फर्स्ट मीटिंग से पहले बताया है कि प्रेजेंट टाइम में ये मेरा बॉयफ्रेंड हैं.. अगर हमारा रिलेशनशिप सही जाता है तो मैं शादी कर लूंगी और अगर ये सफल नहीं होता तो आपको ये बात समझनी होगी कि अब ये सिर्फ मेरा पार्टनर है और कल नहीं हो सकता।''

PunjabKesari
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना के साथ नजर आईं थी। इसके अलावा एक्ट्रेस छलांग और हरदंग जैसी आगामी फिल्मों में नजर आएंगी। 


Edited By

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News