रद्द होगा नोरा फतेही का वर्क परमिट? 10 वकीलों के ग्रुप ने की एक्ट्रेस को भारत से डिपोर्ट करने की मांग

Monday, Mar 23, 2026-04:17 PM (IST)

मुंबई. कन्नड़ फिल्म केडी डेविल के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर  एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्‍क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि, यह गाना अब यूट्यूब से हटा लिया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी नोरा विवादों का सामना कर रही हैं। वहीं, अब खबर है कि 10 वकीलों के एक ग्रुप ने गृह मंत्रालय से संपर्क किया है और नोरा फतेही का वर्क परमिट रद्द करने की मांग की है। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकीलों के ग्रुप ने मांग की है कि नोरा फतेही का वर्क परमिट रद्द करने के साथ ही उनको भारत से डिपोर्ट कर दिया जाए। अपनी याचिका में वकीलों ने आरोप लगाया है कि यह गाना 'बेहद अश्लील' है, यौन रूप से उत्तेजक है और सार्वजनिक नैतिकता के साथ-साथ महिलाओं की गरिमा के लिए भी अपमानजनक है।


 
उन्होंने यह भी तर्क दिया कि नोरा फतेही ने इस तरह के कंटेंट से जुड़कर भारत में काम करने के अपने विशेषाधिकार का दुरुपयोग किया है।

 

PunjabKesari

 

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि यह गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' कई कानूनों का उल्लंघन करता है। इनमें भारतीय न्याय संहिता की धाराएं, महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 शामिल हैं। 

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स यह भी हैं कि नोरा फतेही के ख‍िलाफ गृह मंत्रालय के अलावा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ‍िल्म सर्टिफ‍िकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग शामिल को भी श‍िकायत दी गई है। 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News