''छोटी बहू'' फेम अविनाश सचदेव संग ब्रेकअप पर पलक का बयान-''प्यार से पहले सम्मान और लॉयलटी'', बीते साल हुआ था कपल का रोका

Sunday, Jan 16, 2022-03:54 PM (IST)

मुंबई: 'छोटी बहू' फेम और एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक के एक्स बाॅयफ्रेंड अविनाश सचदेव एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अविनाश सचदेव और उनकी गर्लफ्रेंड पलक पुरसवानी की राहें अलग हो गईं हैं।दोनों पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और जनवरी 2021 में दोनों का रोका भी हो गया था लेकिन इसके बाद उनके रिश्ते में परेशानियां आने लगी जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

PunjabKesari

हाल ही में पलक ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इसे लेकर खुलासा किया। इंटरव्यू में पलक ने कहा-'हर रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजरता है। कुछ दिक्कतें होती हैं, जो कि नॉर्मल हैं लेकिन कुछ चीजें मेरे लिए नॉन नेगोशिएबल हैं और उन्हें में स्वीकार नहीं कर सकती। मेरे लिए प्यार से पहले सम्मान और लॉयलटी आती है।'

PunjabKesari

आगे बात करते हुए पलक ने कहा-'हम जो चार साल साथ थे उनका सम्मान करते हुए मैं डिटेल में नहीं जाना चाहती। मैं केवल यह जानती हूं कि मैं पहले से बेहतर जगह पर हूं। मैंन उन्हें उस चीज के लिए माफ कर दिया है जिसके लिए उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी।'

 

PunjabKesari

ब्रेकअप को बहुत खराब बताते हुए पलक ने कहा- 'ब्रेकअप होना कभी आसान नहीं होता और यह इंसान को कड़वा बना देते हैं। जो हैं मैंने उसे स्वीकार कर लिया और आगे बढ़ गई हूं। कुछ लोग आपकी हिस्ट्री और किस्मत का हिस्सा होते हैं। इसके अलावा उन्होंने जो किया उससे मेरा आगे बढ़ना आसान हो गया।'

PunjabKesari

जनवरी 2021 में पलक और अविनाश रोका हुआ था। पलक और अविनाश शादी भी करने वाले थे लेकिन कोविड-19 के चलते यह नहीं हो सकी।

PunjabKesari


 पलक से पहले उन्होंने साल 2015 में टीवी सीरियल इस प्याल को क्या नाम दूं की को- स्टार शामली देसाई से शादी की थी लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। वह एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक को भी डेट कर चुके हैं।  


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News