शादी की 17वीं सालगिरह पर पंकज त्रिपाठी ने पत्नी मृदुला के साथ शेयर की तस्वीरें, बोले- सुखद यात्रा की कुछ यादें
Sunday, Jan 16, 2022-05:54 PM (IST)

मुंबई. एक्टर पंकज त्रिपाठी आज अपनी शादी की 17वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने पत्नी मृदुला के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और एक्टर को बधाई दे रहे हैं।
तस्वीरों में मृदुला शादी के जोड़े में नजर आ रही है। वहीं पंकज सेहरा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों काफी यंग लग रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में पंकज और मृदुला व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए पंकज ने लिखा- '17 साल हुए आज परिणय सूत्र में...इस सुखद यात्रा की कुछ यादें...धन्यवाद।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें पंकज ने कई बार इंटरव्यू में मृदुला संग अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया है। जब एक्टर मुंबई में अपना करियर सेट करने की संघर्ष कर रहे थे तब मृदुला ने घर संभाला था। मृदुला से उनका प्यार लव ऐट फर्स्ट साइट था। पंकज ने मृदुला की बहन की शादी में उन्हें पहली बार देखा था। बस उस पहली नजर में ही पंकज ने ठान लिया कि मृदुला के साथ अपनी बाकी जिंदगी बिताएंगे।