सागरिका घाटगे ने दिखाया बेटे फतेह का चेहरा, फादर्स डे पर जहीर खान संग शेयर की जिगर के टुकड़े की प्यारी सी तस्वीर

Monday, Jun 16, 2025-12:08 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान हाल ही में माता-पिता बने हैं। शादी के 8 साल बाद सागरिका की सूनी गोद भरी। कपल के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने फतेहसिंह खान रखा। वहीं अब फादर्स डे के मौके पर कपल ने फैंस को तोहफा देते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके बेटे फतेह सिंह खान का चेहरा दिख रहा है।

PunjabKesari

यह बेटे के जन्म के बाद पहली बार है जब कपल ने फैंस को बेटे का चेहरा दिखाया है। फोटो में जहीर बेटे की तरफ देख मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फतेह भी पापा को देख स्माइल कर रहा है। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस सागरिका ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

एक्ट्रेस ने लिखा- मैं कैप्शन लिखने वाली व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन आज मैं लिख रही हूं  क्योंकि किसी दिन हमारा बेटा इसे पढ़ेगा, और उसे यह जानने की ज़रूरत है। वह आपके लिए बहुत भाग्यशाली है। आप सभी के लिए जो प्यार रखते हैं, जिस तरह से आप हमेशा दूसरों का ख्याल रखते हैं, धैर्य, लचीलापन, शांत शक्ति - अगर वह बड़ा होकर आपके जैसा थोड़ा भी बन जाता है, तो वह वाकई खास होगा जिस तरह से आप अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति की देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप मुश्किल समय में भी स्थिर रहते हैं, और चुप रहने और फिर भी हज़ारों शब्द कहने की आपकी ताकत - ये वो चीज़ें हैं जो आपको वह बनाती हैं जो आप हैं। हमारे बेटे के सामने सबसे अच्छा उदाहरण है।हैप्पी फादर्स डे।

 PunjabKesari


गौरतलब है कि जहीर और सागरिका ने नवंबर 2017 में शादी की थी।दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी जिसके बाद उन्होंने 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस में रिसेप्शन रखा था जिसमें फिल्म और खेल जगत की हस्तियों ने शिरकत की थी। अप्रैल 2025 में सागरिका और उनके पति, पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने अपने पहले बच्चे का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया था।  कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उनके बेटे की झलक दिखाई दे रही थी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News