बीवी शेफाली की अस्थियों को सीने से लगा खूब रोए पति, विसर्जन के लिए निकले पराग का नहीं देखा जा रहा दर्द, दिल थामकर देखें वीडियो
Sunday, Jun 29, 2025-03:13 PM (IST)

मुंबई. 'कांटा लगा गर्ल' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 की रात निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उनकी अचानक मौत की खबर ने उनके फैंस और परिवार को गहरा सदमा दिया। बीते शनिवार शाम को शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, आज उनकी अस्थियां विसर्जित की जा रही हैं। इसी बीच शेफाली के पति पराग त्यागी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर किसी की कलेजा फट रहा है।
दरअसल, ये वीडियो शेफाली जरीवाला की अस्थि विसर्जन के दौरान का है, जब उनके पति पराग अपना हाथ में बीवी की अस्थियां थामे नजर आ रहे हैं। वह अपने हाथ में शेफाली की अस्थियां थाम खूब रो रहे हैं। उनके दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन उनकी हालत देखकर हर कोई उनका दर्द समझ सकता है। हाथों में अस्थियां लिए एक्टर खूब रो रहे हैं और उन्हें प्रवाह करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
इससे पहले शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में भी पराग त्यागी फूट-फूटकर रोते नजर आए थे। वह लाल जोड़े में लिपटे अपनी बीवी के पार्थिव शरीर को चूमते और सहलाते नजर आए थे।
अब उनके इस नए वीडियो ने हर किसी को तोड़ दिया है और फैंस कमेंट कर पराग त्यागी का हौंसला बढ़ा रहे हैं और उन्हें स्ट्रांग रहने की सलाह दे रहे हैं।