पारिवारिक अनबन की खबरों के बीच ठाठ-बाठ से पति संग सिद्धार्थ की शादी में पहुंची परिणीति, तस्वीरें हो गईं सोशल मीडिया पर वायरल

Sunday, Feb 09, 2025-05:41 PM (IST)

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हाल ही में अपनी लेडीलव नीलम उपाध्याय संग शादी के बंधन में बंधे है, जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भाई की शादी में प्रियंका खूब महफिल लूटती दिखीं। वहीं, प्रियंका के परिवार से अनबन की खबरों के बीच उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा ने भी पूरे परिवार के साथ हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर अपने पति व आप सांसद राघव चड्ढा के साथ कुछ खास पल शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

PunjabKesari

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की शादी की तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जो सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के खास पलों की झलक देती हैं। पहली तस्वीर में परिणीति अपनी ताई, मधु चोपड़ा के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं, जिसमें उनके पति राघव चड्ढा भी उनके साथ दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

दूसरी तस्वीर में राघव चड्ढा अपने सेल्फी कैमरे के साथ खड़े हैं, जिसमें उनके साथ परिणीति के माता-पिता भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में परिवार का खुशमिजाज और प्यार भरा माहौल साफ देखा जा सकता है।  

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो परिणीति चोपड़ा ने इस खास मौके पर  ऑफ-व्हाइट लहंगे के साथ एक रेड टॉप और मैचिंग ब्लेजर पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखीं। वहीं, राघव चड्ढा ने व्हाइट कुर्ता पहना, जिसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर की हाफ जैकेट पहनी और काफी डैशिंग लगे।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा का भी था खास अंदाज
प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। प्रियंका ने इस खास दिन के लिए एक शानदार ब्लू लहंगा चुना, जो मोतियों और सेक्विन से सजा था। उनका वन-शोल्डर ब्लाउज और स्वीटहार्ट नेकलाइन लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे। इस लहंगे के साथ प्रियंका ने एक खूबसूरत कमरबंद और ट्रांसपेरेंट दुपट्टा पहना, जिसने उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था।

  

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी
सिद्धार्थ चोपड़ा ने 7 फरवरी को मुंबई में नीलम उपाध्याय से शादी की, और यह शादी खासतौर पर परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई। यह शादी जुहू के महाराष्ट्र एंड गोवा मिलिट्री कैंप में आयोजित की गई, जिसमें सभी रस्में और समारोह अत्यधिक धूमधाम और उत्साह से मनाए गए।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News