माता रानी के आशीर्वाद के साथ प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी की रस्में शुरू, मां मधु चोपड़ा ने शेयर की पूजा की तस्वीरें
Wednesday, Feb 05, 2025-03:29 PM (IST)
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के परिवार में इन दिनों एक खुशी का माहौल है क्योंकि उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही सिंगल से मिंगल होने वाले हैं। पूजा के साथ कार्यक्रमों की सिद्धार्थ की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी इस खास मौके की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय ने सिद्धार्थ चोपड़ा के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाई है।
सामने आई इन तस्वीरों में सिद्धार्थ की शादी की रस्मों की झलक दिखाई दे रही है। मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "शादी के कार्यक्रमों की आस्था के साथ शुरुआत। माता रानी इस जोड़े पर अपनी कृपा बनाये रखें। उन्हें खुशियां, प्यार और समृद्धि का आशीर्वाद दें।"
मधु चोपड़ा ने आगे लिखा, "हमारे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी ने इस अवसर को और भी खास बना दिया है।" तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूजा के दौरान प्रियंका चोपड़ा और उनका परिवार साथ मिलकर पूजा में शामिल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा पिंक रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं।
दूसरी तरह दुल्हन पक्ष यानी प्रियंका की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के घर में भी जश्न का माहौल है। मेहंदी की रस्म पूरी हो चुकी है और प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार ने दुल्हन के घर जाकर मेहंदी की रस्म अदा की। नीलम उपाध्याय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे सिद्धार्थ चोपड़ा के नाम की मेहंदी हाथों में रचाए हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नीलम ग्रीन कलर के पारंपरिक आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही हैं।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय का फिल्मी बैकग्राउंड है। वे साउथ फिल्मों का हिस्सा रही हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से एक खास पहचान बना चुकी हैं।