भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर पवन सिंह ने हिंदी सिनेमा पर खड़े किए सवाल, कहा-‘लॉलीपॉप अश्लील है तो मुन्नी बदनाम क्या है’
Tuesday, Feb 17, 2026-05:43 PM (IST)
मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनका कोई इवेंट तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ खबरों में बनी रहती है। वहीं, हाल ही में पवन सिंह लखनऊ में एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने पर अपनी स्पष्ट तौर पर बात रखी और साथ ही हिंदी सिनेमा पर भी सवाल खड़ा कर दिया। तो आइए जानते हैं पवन सिंह क्या बोले..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उनसे भोजपुरी में अश्लीलता और भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलु’ को अश्लील कहा गया, जिसका एक्टर ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

उन्होंने कहा- ‘ये क्या है, मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए? छत पर सोया था बहनाई, चोली के पीछे क्या है, और तो और बेबी को…मेरे गाने का लाइन ये है तू लगावेलु जब लिपिस्टिक…हिलेला आरा सारा डिस्ट्रिक…जिला टॉप लागेलु. कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलु. ये तो है। अच्छाई-बुराई किस इंडस्ट्री में नहीं है, पर मैंने शायद नहीं देखा है कि कहीं किसी पर सवाल उठाया जा रहा हो कि ये है वो है। दिस है दैट है क्यों हैं, लेकिन भोजपुरी के लिए, एक पवन सिंह किसी भी मंच पर बैठता है तो ये सवाल जरूर आता है कि भोजपुरी में अश्लीलता।’
पवन सिंह ने आगे कहा, ‘मैं ये बताना चाहता हूं कि ये क्या है मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, छत पर सोया था बहनोई, चोली के पीछे क्या है और तो और बेबी को…देखा जाए तो अच्छाई-बुराई हर इंडस्ट्री में है। सवाल कहां नहीं उठता है। मैंने देखा भी नहीं है शायद। ये भोजपुरी में जो उठता है ना और बार-बार एक ही सवाल हर मंच पर तो आदमी कितनी बार जवाब देगा।’
बता दें, पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर होने के साथ ही एक मशहूर सिंगर भी हैं। उनकी सिंगिंग और एक्टिंग पर लोग खूब प्यार बरसाते हैं। फिलहाल पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थे। फैमिली कोर्ट में उनका पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक का केस चल रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
‘रामायण’ में रिप्लेस किए जाने पर विक्रांत मैसी ने दी सफाई, बाद में डिलीट किया पोस्ट, जानें क्या कहा?
