एक्टिंग छोड़ने के सालों बाद ''रम्बा हो'' को लेकर चर्चा में आई कल्पना अय्यर, बताया क्यों किया था इंडस्ट्री से किनारा?
Thursday, Feb 05, 2026-03:59 PM (IST)
मुंबई. सत्ते पे सत्ता, बड़े दिलवाला और लाडला जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस कल्पना अय्यर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वजह है उनका 1981 का आइकॉनिक सॉन्ग रम्बा हो, जो सालों बाद अब काफी ट्रेंड कर रहा है। सालों पहले फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी कल्पना ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि उनका ये गाना आज के समय में इतना हिट भी होगा। वहीं, इन सबके बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी क्यों बनाई थी।
हाल ही में एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, कल्पना ने कहा कि उन्होंने यह फैसला उन्हें मिल रहे काम से असंतुष्टि के कारण लिया था। अपने टेलीविज़न के दिनों को याद करते हुए, कल्पना ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री का माहौल धीरे-धीरे उनके लिए बदल गया था। उन्होंने कहा, “लेकिन फिर बहुत सी चीजें बदल गईं। यह सब उन्हीं लोगों, उन्हीं ग्रुप्स के बारे में हो गया। मैं किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं थी, न तो इंडस्ट्री में और न ही टेलीविज़न में और जिस तरह का काम मुझे मिल रहा था, उससे सच में मैं खुश नहीं थी। तो जारी रखने का क्या फायदा था?”

उन्होंने आगे कहा कि वह कभी भी पहुंच से बाहर नहीं थीं और अब फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने 'हम साथ साथ हैं' के को-स्टार सलमान खान से मदद मांगी, तो उन्होंने कहा- “मैंने किसी को फोन नहीं किया, इसलिए नहीं कि मुझे लगता है कि यह गलत है, लेकिन दुबई इतना बड़ा नहीं है कि अगर आप मेरी मदद करना चाहें, तो आप मुझे ढूंढ न सकें। मैं किसी ऐसे को ढूंढने नहीं जा रही हूं जो उस इंसान से मुझे कास्ट करने के लिए कहे। अगर आप एक समझदार इंसान हैं, तो आपको मेरे होने का पता होगा, और अगर आपको लगता है कि मैं इसके लायक हूं, तो आप मुझसे कॉन्टेक्ट करेंगे, और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो इसका मतलब है कि मैं इसके लायक नहीं थी। हम इसे यहीं छोड़ देंगे। मैं किसी को दोष नहीं दूंगी और न ही मैं किसी भी तरह की नेगेटिविटी में विश्वास करती हूं।”
सॉन्ग वायरल होने के बाद मिलने लगे ऑफर
कल्पना अय्यर ने इस दौरान बताया कि उन्हें अब रियलिटी शो के लिए कॉल आने लगे हैं और उनसे पूछा जा रहा है कि वह किस तरह के रोल करने में कम्फर्टेबल हैं।
Veteran actress and dancer Kalpana Iyer proves age is just a number. At 69, she stunned guests by dancing to her iconic 1981 hit “Ramba Ho” at a family wedding. Dressed in a purple saree, Kalpana’s energy, grace, and effortless moves lit up the stage. The rare performance,… pic.twitter.com/vxv7UkOXCj
— Mojo Story (@themojostory) January 30, 2026
बता दें, उन्हें ये नई पहचान एक फैमिली फंक्शन में 'रम्बा हो' गाने पर डांस करते हुए उनके एक वीडियो वायरल होने के बाद मिली है। इस सॉन्ग पर लोग खूब रील्स बनाते और एडिटिंग करते नजर आ रहे हैं।
1999 में छोड़ा था बॉलीवुड
बता दें, कल्पना अय्यर 1980 और 1990 के दशक की कई मशहूर फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। खासकर उन्हें सुपरहिट हम साथ साथ हैं में संगीता का किरदार निभाने के लिए याद किया जाता है। उनकी आखिरी फिल्म दिल ही दिल में (1999) थी। फिल्मों के अलावा वह कशिश, जुनून, चंद्रकांता, फरमान, बनेगी अपनी बात और मार्गरीटा जैसे शो में भी काम कर चुकी हैं। कल्पना ने 1999 में बॉलीवुड छोड़ दिया था और दुबई में शिफ्ट हो गईं।
