VIDEO: डिलीवरी से पहले करीना के घर के बाहर मांगने वालों ने बजाया ऐसा गाना, यूजर्स ने लिए मजे

Saturday, Feb 20, 2021-04:43 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर के घर जल्द ही खुशियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस कभी भी अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनकी डिलीवरी को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, बच्चे के जन्म से पहले उनके घर फटॉग्रफर्स का भी जमावड़ा लगा हुआ है। बच्चे को जन्म देने की खबरों के बीच दो लोग करीना कपूर के परिजनों से दान लेने आए हैं। बताया जा रहा है ये करीना के घर के बाहर का सीन है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट कर खूब मजे ले रहे हैं।

PunjabKesari


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो लोग करीना कपूर के घर के बाहर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर 'चांद से पर्दा कीजिए,अब तो बाहर आ जाओ।' गाना बजा रहे हैं। उनके साथ एक गाय भी है। 

 <

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


ये वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यूजर्स इस पर कमेंट कर खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
एक ने कमेंट कर लिखा, 'गाय भी क्या सोचती होगी, कहां फंसा दिया मुझे'। दूसरे ने कहा- 'इस बार छोटी बेबो आ जाए बस.'

PunjabKesari


वहीं अन्य ने लिखा- 'साइड हो जाओ, दुनिया का नौंवा अजूबा धरती पे प्रगट होने वाला है या वाली है। 8वां तैमूर है'। किसी ने लिखा- भैंस के आगे बीन।

PunjabKesari



ऐसे ही कई अन्यों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News