Video: प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची पूनम पांडे, प्रवचन सुनते हुए आंखों से आए आंसू

Wednesday, Feb 25, 2026-10:43 AM (IST)

मुंबई. वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज की शरण में बॉलीवुड सेलेब्स का आना जाना लगा ही रहता है। जहां कुछ दिनों पहले बॉलीवुड कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाबा के आश्रम पहुंचे थे, वहीं अब हाल ही में इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली पूनम पांडे भी महाराज की शरण में पहुंची, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  


प्रेमानंद महाराज से मिलीं पूनम पांडे
दरअसल, पूनम पांडे हाल ही में वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच उनसे मुलाकात भी की। इस दौरान पूनम भक्तों के बीच बैठ शांत मन से प्रवचन सुनती दिखाई दीं। इतना ही नहीं, इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। अक्सर बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस का ये अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

 

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने के बाद पूनम पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो प्रेमानंद महाराज को पिछले काफी समय से फॉलो कर रही हैं। उन्हें महाराज के प्रवचनों से काफी मोटिवेशन मिलता है। पूनम ने ये भी कहा कि वृंदावन में एक एनर्जी होती है जिसे इग्नोर नहीं कर सकते हो। वहां का माहौल पवित्र है और आपको लोगों को नमस्ते नहीं राधे राधे बोलना होता है।


काम की बात करें तो पूनम पांडे ने साल 2013 में 'नशा' फिल्म में काम किया था। इसके बाद वो 2018 में 'द जर्नी ऑफ कर्मा' में नजर आईं। इसके अलावा उन्हें साल 2023 में 'हनीमून सुइट रूम नंबर 911' वेब सीरीज में भी देखा गया था।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News