Adorable: इक कुड़ी जिदा नां मोहब्बत...वेडिंग एनिवर्सरी पर प्रिंस ने लुटाया युविका पर प्यार, बीवी संग फ्लाॅन्ट किया नकली  बेबी बंप

Sunday, Oct 13, 2024-02:07 PM (IST)

मुंबई: टीवी के प्यारे कपल  प्रिंस नरूला और युविका चौधरी  के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपल शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनेगा। ऐसे में दोनों की खुशी सातवें आसमान पर है। इसी बीच इस प्यार कपल ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

 

PunjabKesari
 

 

प्रिंस ने इस खास दिन पर युविका संग बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की।  लुक की बात करें तो युविका ऑफ व्हाइट पजामा टाॅप में प्यारी लग रही हैं। नो मेकअप लुक में युविका का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं प्रिंस शर्ट और जींस में हैंडमस दिखे।

PunjabKesari

तस्वीरों में प्रिंस कभी युविका को प्यार से निहारते तो कभी उनके बेबी बंप को सहला रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था प्रिंस का नकली बेबी बंप।

PunjabKesari

तस्वीरों में प्रिंस नकली बेबी बंप को प्रेग्नेंट युविका की तरह फ्लाॅन्ट कर रहे हैं। प्रिंस ने इन तस्वीरों के साथ लिखा-'इक कुड़ी जिदा नां मोहब्बत..❤️ शादी की सालगिरह मुबारक बेबी।' फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

प्रिंस नरूला और युविका की लव स्टोरी बिग बॉस के घर में शुरू हुई थी। कपल ने ने साल 2018 में शादी की थी।अब शादी के 6 साल बाद वो पहली बार मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं।

 

PunjabKesari

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News