शाॅर्ट डायमंड ड्रेस में छाईं प्रियंका चोपड़ा, Met Gala आफ्टर पार्टी में पति निक संग लूटी महफिल

Wednesday, May 07, 2025-09:44 AM (IST)


मुंबई: मेट गाला, फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। जहां मशहूर हस्तियां बेहतरीन डिजाइनर आउटफिट्स पहनती हैं। 5 मई को हुए इस मेट गाला में शाहरुख खान और दिलजीत दोसांझ पहली बारकार्पेट प र पहुंचे। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा 5वीं बार नजर आईं हैं।क्ट्रेस ने एक कस्टम पोल्का-डॉटेड बलेमेन गाउन पहना था। जो, ज्यादा अट्रैक्ट नहीं कर रहा था। हालांकि उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान जूलरी ने खींचा था।

PunjabKesari

वहीं अब प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं है जो  मेट गाला 2025 आफ्टर पार्टी की है। इन तस्वीरों में प्रियंका चमकदार हीरे की मिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह एक मिनी ड्रेस है जो कि स्लीवलेस है। इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा खूब दमक रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने भारी भरकम ज्वेलरी को छोड़कर हीरे की हूप इयररिंग्स पहनकर अपने लुक को एलिगेंट और सिंपल रखा। उन्होंने इस ड्रेस को स्टाइलिश हाई हील्स के साथ पेयर किया।

PunjabKesari

 

उनका मेकअप चमकदार लग रहा है, जिसमें स्मूद मैट बेस, ब्रॉन्ज़र और कॉन्टूर का हल्का सा हिस्सा, ब्राउन टोन्ड आई शैडो, आईलाइनर और मस्कारा है। उन्होंने ब्रिक-रेड लिपस्टिक और स्ट्रेट किए हुए बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया।प्रियंका के साथ पति निक जाेनस भी हैं, वह भी स्टाइलिश ग्रे कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 में मेट गाला में डेब्यू किया है, उस दौरान भी एक्ट्रेस का लुक चर्चा में रहा। इसी इवेंट में निक जोनस के साथ प्रियंका ने एंट्री ली थी। इसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप को लेकर बातें होने लगीं। कुछ समय बाद ही प्रियंका और निक ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। आज ये दोनों पति-पत्नी हैं और साथ में मेट गाला इवेंट में शामिल हुए हैं। 

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News