10 करोड़ का हार और बीज्वेल्ड फ्लोरल लहंगा.. भाई की मेहंदी में बन-ठनकर पहुंचीं प्रियंका पर भारी पड़ गईं 58 साल की सासू मां

Thursday, Feb 06, 2025-02:47 PM (IST)

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय  प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के चर्चे हैं। चोपड़ा फैमिली में जश्न जोर-शोर से चल रहा है। सिद्धार्थ ने साल 2024 में नीलम उपाध्याय के साथ सगाई की थी और अब शादी होने जा रही है।सिद्धार्थ की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

PunjabKesari

बीती रात 'देसी गर्ल'ने अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी में शिरकत की, जहां उनका स्टाइलिश लुक चर्चा में रहा हालांकि जैसे ही प्रियंका चोपड़ा की सासू मां और ससुर ने एंट्री मारी, तो सब उन्हें देखते ही रह गए। 42 साल की प्रियंका पर उनकी 58 साल की सासू मां भारी पड़ गईं। आइए डालते हैं प्रियंका और उनकी सासू मां के लुक्स पर एक नजर..

PunjabKesari

इस खास मौके के लिए प्रियंका ने पारंपरिक साड़ी या सूट को छोड़कर एक मॉर्डन ट्विस्ट वाला लहंगा चुना। प्रियंका ने मशहूर डिज़ाइनर राहुल मिश्रा का एक बीज्वेल्ड फ्लोरल लहंगा पहना था जिसका बेस कलर व्हाइट था। लहंगे की स्कर्ट को ब्रॉड प्लीट्स और घेर के साथ स्टाइल किया गया था। उनकी चोली पूरी तरह से मॉर्डन टच की थी।

PunjabKesari

 

ऑफ-शोल्डर कोर्सेट स्टाइल की यह चोली डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ थी।प्रियंका के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया उनके गले का महंगा हार। उन्होंने बुल्गारी का डायमंड और रूबी से जड़ा नेकलेस पहना था, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ बताई जा रही है। उन्होंने मैचिंग ब्रेसलेट और हीरे की अंगूठियां भी पहनी थीं। उन्होंने नैचरल टोन मेकअप किया, जिससे उनके फीचर्स उभरकर सामने आए। रोजी चीक्स के साथ उनकी स्मोकी आइज ने चेहरे पर एक अलग ही ग्लो बिखेरा। बालों को उन्होंने मिडिल पार्ट कर वेवी स्टाइल में खुला छोड़ा।

PunjabKesari

इस दौरान प्रियंका वेस्टर्न लुक में हैं, जबकि उनके सास-ससुर ने इंडियन लुक कैरी किया है। खासतौर पर प्रियंका की सास डेनिस जोनस का देसी लुक देखकर फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। उन्होंने मैजेंटा पिंक कलर में एंब्रॉयडरी साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ बालों का बन बनाकर प्योर इंडियन लुक कैरी किया है। प्रियंका के ससुर केविन जोनस ने कुर्ता-पायजामा पहन रखा है।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News